हमारा परिचय

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एक राष्ट्रीय सामाजिक एवं सेवा-समर्पित संगठन है, जिसका उद्देश्य देश-विदेश में बसे अग्रवाल समाज को एक सशक्त मंच पर संगठित करना, समाज की प्रतिभाओं को जोड़ना तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों के अनुरूप सेवा, सहयोग, समरसता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है।

संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग—युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन, उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों—को एक सूत्र में जोड़ते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

  • संगठन का संक्षिप्त इतिहास

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की स्थापना अग्रवाल समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने तथा उसकी सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई।

संगठन के संस्थापक चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इसकी मजबूत नींव रखी गई। प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए।

वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल के नेतृत्व में संगठन देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सक्रिय इकाइयों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाजहित के विविध कार्यक्रम संचालित करते हुए संगठन विस्तार, समाज की एकजुटता तथा राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज की प्रभावी पहचान को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

  • हमारा उद्देश्य

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एक राष्ट्रीय सामाजिक एवं सेवा-समर्पित संगठन है, जिसका उद्देश्य देश-विदेश में बसे अग्रवाल समाज को एक सशक्त मंच पर संगठित करना, समाज की प्रतिभाओं को जोड़ना तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों के अनुरूप सेवा, सहयोग, समरसता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है।

संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग—युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन, उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों—को एक सूत्र में जोड़ते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

  • प्रमुख उद्देश्य

  • हमारे प्रमुख कार्य

शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन

  • छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सहयोग
  • मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • IAS, IPS, CA एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन
  • करियर काउंसलिंग एवं मेंटरशिप

स्वास्थ्य एवं सेवा

  • रक्तदान शिविर
  • स्वास्थ्य शिविर
  • चिकित्सा सहायता
  • आपदा राहत

युवा सशक्तिकरण

  • नेतृत्व विकास
  • कौशल विकास
  • AI एवं नई तकनीकों का प्रशिक्षण
  • रोजगार एवं उद्यमिता
  • खेलकूद

समाज एवं परिवार

  • अग्र पंचायत
  • परिवार परामर्श
  • संस्कार अभियान
  • नशामुक्ति अभियान
  • सादगीपूर्ण विवाह

व्यापार एवं उद्योग

  • उद्योग एवं व्यापार मंच
  • प्रोफेशनल नेटवर्क
  • व्यापारिक सहयोग
  • डॉक्टर सेल
  • सीए सेल
  • *तकनीकी सेल

  • लीगल सेल

महिला सशक्तिकरण

  • महिला नेतृत्व
  • राजनीति में सक्रियता

  • महिला प्रशिक्षण शिविर
  • स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता

डिजिटल पहल

  • ऑनलाइन सदस्यता अभियान

  • मोबाइल ऐप
  • राष्ट्रीय अग्रवाल डिजिटल डाटा बैंक
  • सोशल मीडिया नेटवर्क

विशेष पहल

  • राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र
  • राष्ट्रीय अलंकरण समारोह
  • AI प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • प्रतिभा सम्मान
  • मंगल परिणय
  • परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह (जिसकी शुरुआत 1980 में राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल जी ने की थी)

  • श्री अग्रसेन साझा चूल्हा

एकजुट समाज | मजबूत समाज | संपूर्ण समाज

  • राष्ट्रीय नेतृत्व

श्री प्रदीप मित्तल

श्री प्रदीप मित्तल

संस्थापक एवं राष्ट्रीय चेयरमैन

श्री कुलभूषण मित्तल

राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्री राजेश भारूका

श्री राजेश भारूका

राष्ट्रीय महामंत्री

डॉ. रामबाबू सिंघल

डॉ. रामबाबू सिंघल

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

  • आइए, हमसे जुड़ें

“एक संगठित समाज ही समृद्ध राष्ट्र का आधार है।”

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संगठन और समर्पण का राष्ट्रीय अभियान है। हमारा विश्वास है कि संगठित समाज ही अपने वर्तमान को सशक्त और भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।
यदि आप महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज सेवा, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व, व्यापारिक सहयोग, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रनिर्माण के इस महाअभियान का सक्रिय हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आज ही मात्र 100 रुपये में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की सदस्यता ग्रहण करें।
आइए, मिलकर एक संगठित, शिक्षित, संस्कारित, आत्मनिर्भर एवं प्रभावशाली अग्रवाल समाज का निर्माण करें और राष्ट्रनिर्माण में अपनी गौरवशाली भूमिका का निर्वहन करें।